जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जाने उनके बारे में

जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जाने उनके बारे में जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जाने उनके बारे में

by Preeti Chaudhary

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का जिक्र होने पर जहन में सबसे पहले नाम आता है बिल गेट्स का। बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख हैं जिनकी मौजूदा संपत्ति 90 अरब डालर है, परंतु बिल गेट्स अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं रहे, बल्कि अब उनका स्थान ले लिया है, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने।

फार्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार बेजोस की मौजूदा संपत्ति 90.6 अरब डॉलर है, जबकि बिल गेट्स की संपत्ति 90 अरब डॉलर है। बेजोस की संपत्ति में यह इजाफा रातों रात उनकी कंपनी के शेयर में बढ़ोतरी होने के कारण आया है। फार्ब्स और ब्लूमबर्ग के अनुसार बुधवार को मार्केट बंद होते समय बेजोस की कुल संपत्ति 89 अरब डॉलर थी; जबकि बिल गेट्स की संपत्ति लगभग 90 अरब डालर थी। गुरुवार को शेयर खुलने के साथ ही अमेज़न के शेयर में उछाल देखने को मिली जिससे बेजोस की कुल संपत्ति 90.6 अरब डॉलर हो गई, और बिल गेट्स की संपत्ति 90 अरब डॉलर रही जिससे जेफ बेजोस बिल गेट्स को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।

बिल गेट्स 2013 से ही दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए थे, जबकि बेजोस इसी साल मार्च में सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंचे थे। बिल गेट्स को लंबे समय के बाद पछाड़कर बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं, हालांकि 2013 से 2017 के बीच स्पेन के अमांशियो आंर्टेना दो दिन के लिए बिलगेट्स को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनने थे परंतु तीसरे दिन बिल गेट्स फिर से नंबर वन पर आ गए थे।

जेफ बेजोस का जीवन परिचय

बेजोस के पूर्वज टेक्सास में रहने वाले उपनिवेशी थे, जिन्होंने पीढ़ी-दर-पीढ़ी कार्य करके 25000 एकड़ पशु फार्म का अधिग्रहण किया। जेफ बेजोस का जन्म अल्बुकर्क (न्यू मैक्सिको) मेंं 12 जनवरी 1964 को हुआ था। बचपन से ही बेजोस को वैज्ञानिक वस्तुओं के प्रति रुचि थी। बेजोस ने मियामी पालमैंटो सीनियर स्कूल से हाई स्कूल करने के बाद फ्लोरिडा विश्वविद्यालय में छात्र विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया था और उस प्रशिक्षण में भाग लेने का लाभ उन्हें 1982 में सिल्वर नाइट पुरस्कार के रुप में मिला। बेजोस ने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद वॉल स्ट्रीट में कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में कार्य किया तथा फिलेट नामक कंपनी के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए एक नेटवर्क बनाने का भी काम किया है।

बेजोस ने 1994 में संपूर्ण देश का भ्रमण करने के बाद amazon.com (ई-कॉमर्स वेबसाइट) की स्थापना की। Amazon के साथ अपने कार्य के दम पर वह प्रमुख डॉट कॉम उद्यमी और अरबपति बन गए।

News Hindi News
Share your views below